[aioseo_breadcrumbs]

SSP मुजफ्फरनगर द्वारा थाना कोतवाली नगर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया व थाना समाधान दिवस का आयोजन कर जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया

Share This Article

दिनांक 10.01.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा थाना कोतवाली नगर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान महोदय द्वारा थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों का अवलोकन किया गया तथा महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, विवेचना कक्ष, कम्प्यूटर कक्ष आदि का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

इसके उपरान्त उनके द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके साथ ही उनके द्वारा सभी अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इस दौरान थाना प्रभारी  बबलू कुमार सहित पुलिस के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

 

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This