[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर – थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा ट्रक लूट/छिनैती की झूठी सूचना देने वाला ट्रक चालक गिरफ्तार

Share This Article

अपर पुलिस महानिदेशक , मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक , सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ के. मिश्रा, थाना प्रभारी सिविल लाईन आशुतोष सिंह के नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।

 

घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 07/08/01.2026 को थाना सिविल लाईन पुलिस को ट्रक चालक राहुल पुत्र सत्तन निवासी ग्राम नाजिमपुर भूड थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर द्वारा सूचना दी गयी कि 3 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसका ट्रक छीनने की घटना कारित की गयी है। सूचना पर थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की गयी तथा जांच की गयी तो पता चला कि उपरोक्त ट्रक यूपी 13 डीटी 1355 फाइनेंस पर लिया गया तथा उसकी किस्त जमा नही की गयी थी जिसके कारण फाइनेंस कम्पनी के रिकवरी एजेंट द्वारा ट्रक को खींचकर ले गये थे तथा अपने यार्ड में खडा कर लिया था। ट्रक लूट/छिनैती की घटना असत्य पायी गयी। आज दिनांक 09.01.2026 को थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा ट्रक लूट/छिनैती की झूठी सूचना देने वाले ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*

*1.* राहुल पुत्र सत्तन निवासी ग्राम नाजिमपुर भूड थाना कोतवाली देहात, जनपद बुलन्दशहर उम्र करीब 33 वर्ष

 

*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*

*1.* उ0नि0 पुष्पेन्द्र सिंह थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।

*2.* कां0 408 अंकित थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।

*3.* कां0 1923 सुधीर कुमार थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।

 

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This