[aioseo_breadcrumbs]

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना भोपा पर नियुक्त विवेचकों का अर्दली रूम किया गया, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Share This Article

दिनांक 9.1.2026 को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल द्वारा थाना भोपा पर नियुक्त विवेचकों का अर्दली रूम किया गया। अर्दली रूम के दौरान महोदय द्वारा थानों पर लम्बित विवेचनाओं, महिला सम्बन्धी अपराध, प्रार्थना पत्रों, वांछित/वारण्टी अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के विषय में जानकारी करते हुए सभी विवेचकों को लम्बित विवेचनाओं के निष्पक्ष निस्तारण एवं अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही सभी अधिकारी/कर्मचारीगण को थानाक्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों, अवैध शराब, जुआ व सट्टा की पूर्णतः रोकथाम करने, शातिर अपराधियों/हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन करने तथा आम जनता से शालीनतापूर्ण व्यवहार करने, महिला सम्बन्धी अपराधों की जाँचकर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करने व थाना क्षेत्र में नियमित रूप से पैट्रोलिंग करने हेतु निर्देशित किया गया। तदोपरान्त महोदय द्वारा गैंगस्टर अधिनियम के अन्तर्गत पंजीकृत अभियोगों में धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही कर अपराधियों की संपत्ति के जब्तीकरण की कार्यवाही करने, हिस्ट्रीशीटर्स की समय-समय पर चेकिंग करने एवं फ्लाई सीट में चेकिंग की प्रविष्टियां पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी भोपा श्री देववृत वाजपेई व थाना प्रभारी भोपा श्री जसवीर सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

 

 

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This