[aioseo_breadcrumbs]

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा नगरीय आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का निरीक्षण किया गया

Share This Article

मुजफ्फरनगर – मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा नगरीय क्षेत्र स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर सूरज विहार एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर अवध विहार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध चिकित्सीय सुविधाओं, साफ-सफाई व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता, ओपीडी संचालन, अभिलेखों के रख-रखाव एवं मरीजों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तार से समीक्षा की।

 

 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने उपस्थित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर आने वाले प्रत्येक मरीज को शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

 

डॉ. सुनील तेवतिया ने साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने, दवाओं की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने, मरीजों से शालीन व्यवहार करने तथा स्वास्थ्य अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन, गर्भवती महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों को प्राथमिकता देने तथा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने पर जोर दिया।

 

निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को शीघ्र दूर करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आशा व्यक्त की कि सभी स्वास्थ्य कर्मी अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जनमानस को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेंगे।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This