[aioseo_breadcrumbs]

SSP मुजफ्फरनगर द्वारा पुलिस अधीक्षक अपराध कार्यालय परिसर में स्थित समस्त शाखाओं/थाना साइबर क्राइम व थाना एएचटी का निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Share This Article

दिनांक 9.01.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा पुलिस अधीक्षक अपराध कार्यालय परिसर में स्थित विभिन्न शाखाओं (डीसीआरबी, नारकोटिक्स सेल, अपराध शाखा, क्राइम ब्रांच, नफीस सेल आदि) व थाना साइबर क्राइम व थाना एएचटी का निरीक्षण किया गया तथा अभिलेखों, कार्यप्रणाली, लंबित प्रकरणों की स्थिति एवं कार्यालयीन व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध से संबंधित लंबित विवेचनाओं का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने, अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी एवं ठोस कार्यवाही करने, अभिलेखों के अद्यतन रख-रखाव तथा कार्यों में पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व बनाए रखने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही महोदय द्वारा शाखाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, सूचना संकलन एवं विश्लेषण को और अधिक प्रभावी बनाने तथा जनसामान्य से संबंधित मामलों में संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य करने हेतु अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

 

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This