नई मंडी पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ किया गया बरामद
नई मंडी पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ किया गया बरामद

अपर पुलिस महानिदेशक , मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक , सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक , जनपद मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी राजू कुमार साव तथा थाना प्रभारी नई मण्डी बृजेश कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
🔸 *1.* जनपद मुजफ्फरनगर में अवैध मादक पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वाले अभियुक्तगण के विरूद्ध चलाये जा रहे “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के अन्तर्गत थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा दिनांक 07.01.2026 को दौराने पुलिस चैकिंग 01 अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्ता को तुलसीनगर नाले के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्ता के कब्जे से 1 किलो 900 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा) बरामद किया गया। अभियुक्ता की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 14/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
🔸 *2.* जनपद मुजफ्फरनगर में अवैध मादक पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वाले अभियुक्तगण के विरूद्ध चलाये जा रहे “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के अन्तर्गत थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा दिनांक 07.01.2026 को दौराने पुलिस चैकिंग 01 अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्त को थाना नई मण्डी क्षेत्रान्तर्गत बाबूराम गेट से दाहिनी ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 2 किलो 146 ग्राम गांजा बरामद किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 16/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
🔸 *3.* जनपद मुजफ्फरनगर में अवैध मादक पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वाले अभियुक्तगण के विरूद्ध चलाये जा रहे “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के अन्तर्गत थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा दिनांक 07.01.2026 को दौराने पुलिस चैकिंग 01 अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्त को थाना नई मण्डी क्षेत्रान्तर्गत एनएच-58 से बिलासपुर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 2 किलो 192 ग्राम गांजा बरामद किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 17/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-*
*1.* राधा पत्नि कन्हैया उर्फ संजय पुत्री बालेश्वर मूल निवासी कस्बा व थाना मीरापुर जनपद मु0नगर हाल पता गली नं0 -3 तुलसी नगर थाना नई मण्डी मु0नगर, उम्र करीब 28 वर्ष ।
*2.* देवेन्द्र पुत्र महावीर सिहं निवासी तुलसीनगर गांधीनगर थाना नई मण्डी मु0नगर, उम्र करीब 42 वर्ष ।
*3.* नीटू पुत्र हरपाल निवासी ग्राम कूकडा थाना नई मण्डी मु0नगर उम्र करीब 28 वर्ष ।
*बरामदगी का विवरणः-*
🔹 कुल 06 किलो 238 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा)(अनुमानित कीमत करीब 03 लाख रूपये)
*अभियुक्तगण के विरुद्ध पंजीकृत किये गये अभियोगों का विवरण-*
*1.* मु0अ0सं0 14/2026 धारा 8/20 NDPS ACT थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*2.* मु0अ0सं0 16/2026 धारा 8/20 NDPS ACT थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*3.* मु0अ0सं0 17/2026 धारा 8/20 NDPS ACT थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*
*1.* उ0नि0 जीतन सिंह थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*2.* उ0नि0 आकाश कुमार थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*3.* उ0नि0 समय सिंह थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*4.* उ0नि0 कुलदीप सिंह थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*5.* उ0नि0 सन्दीप कुमार थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*6.* उ0नि0 ब्रजराज सिंह तोमर थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*7.* म0उ0नि0 बबली चौधरी थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*8.* है0का0 843 विनीत कुमार थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*9.* का0 2392 दिनेश दत्त थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*10.* का0 729 आशीष कुमार थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*11.* का0 386 विकास कुमार थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*12.* का0 2095 कृष्ण कुमार थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*13.* म0का0 362 कविता थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*
