[aioseo_breadcrumbs]

*जनपद मुजफ्फरनगर में कानून एवं शांति व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा चलाया गया चेकिंग अभियान। बैंक, एटीएम, पेट्रोल पम्प, ग्राहक सेवा केन्द्र आदि वित्तीय संस्थानों पर की गयी चेकिंग तथा सुरक्षा उपकरणों को चेक कर संदिग्धों से की गयी पूछताछ*

Share This Article

 

जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा कानून एंव शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर  संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना/चौकी क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा अपने-2 क्षेत्रों में पडने वाले बैंको, ग्राहक सेवा केन्द्र, एटीएम, पेट्रोल पम्प, जनसेवा केन्द्रों एवं अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर चेकिंग की गई तथा सुरक्षा उपकरणों की स्थिति को चेक करते हुए प्रबंधकों से कुशलता जानी गई तथा बैंक परिसर के आसपास मौजूद अनावश्यक एवं संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग व पूछताछ की गई। पुलिस ने बैंक आने वाले ग्राहकों को भी अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए मोबाइल पर प्राप्त फर्जी लिंक/कॉल के माध्यम से बैंक खाते से संबंधित जानकारी साझा न करने की अपील की। इसके साथ ही अन्तर्जनपदीय बॉर्डर/हाइवे पर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चौकिंग की गई तथा यातायात नियमों का उलंघन करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी।

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

 

 

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This