[aioseo_breadcrumbs]

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना शाहपुर का आकस्मिक निरीक्षण कर थाने पर नियुक्त विवेचकों का अर्दली रूम किया गया।

Share This Article

 

✅ *पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना शाहपुर का आकस्मिक निरीक्षण कर थाने पर नियुक्त विवेचकों का अर्दली रूम किया गया।*

 

✅ *विवेचकों को समयबद्ध,निष्पक्ष व गुणवत्ता पूर्वक विवेचनाओं का निस्तारण करने, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने तथा अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।*

 

अवगत कराना है कि आज दिनांक 05.01.2026 को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल द्वारा थाना शाहपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया इस दौरान उनके द्वारा थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों का अवलोकन किया गया तथा महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, विवेचना कक्ष, कम्प्यूटर कक्ष आदि का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

इसके उपरान्त उनके द्वारा थाना रतनपुरी पर नियुक्त विवेचकों का अर्दली रूम किया गया। अर्दली रूम के दौरान उनके द्वारा थानों पर लम्बित विवेचनाओं, महिला सम्बन्धी अपराध, प्रार्थना पत्रों, वांछित/वारण्टी अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के विषय में जानकारी करते हुए सभी विवेचकों को लम्बित विवेचनाओं के निष्पक्ष निस्तारण करने एवं अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी बुढाना  गजेन्द्रपाल सिंह व थानाध्यक्ष शाहपुर  गजेन्द्र सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।

 

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This