[aioseo_breadcrumbs]

*रिजर्व पुलिस लाइन, मुजफ्फरनगर में बड़े खाने का आयोजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर द्वारा प्रशिक्षु आरक्षियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश*

Share This Article

 

 

दिनांक 02.01.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन, मुजफ्फरनगर स्थित मंदिर प्रांगण में प्रशिक्षु आरक्षियों के साथ बड़े खाने का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ तथा दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक अपराध  इन्दु सिद्धार्थ, सहायक पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ के0 मिश्रा, समस्त क्षेत्राधिकारीगण सहित पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।
इस अवसर पर प्रशिक्षु आरक्षियों द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर  संजय कुमार वर्मा  को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षु आरक्षियों द्वारा देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई, जिससे संपूर्ण वातावरण देशप्रेम, अनुशासन एवं उत्साह की भावना से ओत-प्रोत रहा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में प्रशिक्षु आरक्षियों को प्रशिक्षण अवधि का पूर्ण सदुपयोग करने, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा बनाए रखने, वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों का पालन करने तथा आमजन के प्रति संवेदनशील, शालीन एवं सहयोगात्मक व्यवहार अपनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा में ईमानदारी, निष्ठा एवं सेवा भाव सर्वाेपरि है, जिसे प्रत्येक आरक्षी को अपने आचरण एवं कार्यप्रणाली में आत्मसात करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी प्रशिक्षु आरक्षियों के साथ बड़े खाने में सहभागिता की गई। संपूर्ण कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण, अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सकुशल संपन्न हुआ।

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

 

 

 

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This