[aioseo_breadcrumbs]

*वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सम्मेलन–2025,सेवा, सुरक्षा एवं समर्पण – पुलिस व्यवस्था को और सशक्त बनाने हेतु पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में आयोजित हुआ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सम्मेलन–2025*

Share This Article

 

दिनांक 27.12.2025 एवं 28.12.2025 को पुलिस मुख्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सम्मेलन–2025 का आयोजन किया जा रहा है। आज दिनांक 27.12.2025 को आयोजित सम्मेलन में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ की गरिमामयी उपस्थिति रही। सम्मेलन के दौरान पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश राजीव कृष्णा सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा पुलिस व्यवस्था, कार्यशैली तथा भविष्य की चुनौतियों पर विस्तृत मंथन किया गया।

उक्त सम्मेलन का सजीव प्रसारण एनआईसी के माध्यम से प्रदेश के समस्त जनपदों में किया जा रहा है। सजीव प्रसारण में जनपद मुजफ्फरनगर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे एवं पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ द्वारा एनआईसी सेंटर के माध्यम से प्रतिभाग किया गया। सम्मेलन के दौरान सेवा, सुरक्षा एवं समर्पण के मूल मंत्र को केंद्र में रखते हुए पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी, संवेदनशील एवं जनकेन्द्रित बनाने पर विशेष बल दिया गया।

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

 

 

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This