*मां सरस्वती एजुकेशनल एण्ड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित, संगीत-सरिता म्यूज़िक एकेडमी के तत्वाधान में सांस्कृतिक कार्यक्रम “शिशिर” का हुआ आयोजन*
*मां सरस्वती एजुकेशनल एण्ड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित, संगीत-सरिता म्यूज़िक एकेडमी के तत्वाधान में सांस्कृतिक कार्यक्रम "शिशिर" का हुआ आयोजन*


मां सरस्वती एजुकेशनल एण्ड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित, संगीत-सरिता म्यूज़िक एकेडमी ( केडिया वाटिका , भोपा रोड ) के तत्वाधान में भोपा रोड स्थित एक बैंकट हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम “शिशिर” का आयोजन किया गया जिसमें संस्था के छात्र/छात्राओं के अभिभावक एवं शहर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
डॉ. एन.के.अरोरा , पंडित संजीव शंकर (महामंडलेश्वर), राकेश कुमार राठी, मुकेश लाल , विजय शर्मा, प्रदीप धनगर, प्रमोद कुमार शर्मा, रत्ना मिश्रा एवं संस्था के निदेशक पंडित दिलीप मिश्रा ने माँ शारदा के सम्मुख दीप प्रज्जवलन एवं पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, निलेश और विशेष मिश्र ने स्वस्ति वाचन किया, और पंडित दिलीप मिश्रा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके पश्चात, संगीत सरिता म्यूज़िक एकेडमी के विद्यार्थियों ने संगीत की विभिन्न विधाओं का प्रदर्शन कर अपनी संगीत साधना का परिचय दिया।
पुरुष वर्ग में मनोज चौधरी , संदीप भारद्वाज, जोगध्यान शर्मा, पलविंदर सिंह, अनुज गौतम, पलाश अग्रवाल, नितिन कुमार, रविन्द्र कुमार, भव्यम , प्रागवंश, वासु गोयल, शिवम, राम कुमार, संजय शर्मा, हर्षित चौहान, अनंत भारद्वाज, भव्यम, प्रणव दीक्षित , साहिल गर्ग , अयांश अग्रवाल, विशेष मिश्र, निलेश मिश्र ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी।
वहीं महिला वर्ग में, प्रियंका गर्ग, पारुल गर्ग, कल्पना सिंघवाल, आरती पाल, पूनम रानी, पूर्णिमा विश्वास, रश्मि, रिया, श्वेता मलिक, मिश्रिता, वंशिका, पारुल गर्ग, गिनीशका,भृथि, अनायरा, मोनिका प्रजापति, आराध्या अग्रवाल , एकता शर्मा, सालूजा मलिक,रिद्धि जैन, अक्षिता धीमान, साक्षी शर्मा अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को नए आयाम दिए।
कार्यक्रम का आकर्षण शास्त्रीय गायन रहा। विशेष मिश्रा ने राग मेघ मल्हार, आरती पाल ने राग अभोगी कान्हड़ा, श्वेता मलिक ने राग जयजयवंती, प्रणव ने राग मधुवंती, प्रियंका ने राग मालकौंस, पूर्णिमा ने राग यमन, हर्षित चौहान ने राग मालकौंस, वासु ने राग दुर्गा, एकता शर्मा ने राग जयजयवंती, अक्षिता धीमान ने राग मालकौंस प्रस्तुत कर सुरों की छटा बिखेरी एवं उपस्थित श्रोताओं को अभिभूत कर दिया।
तबले पर निलेश मिश्र, हर्षित चौहान , वासु गोयल, साहिल गर्ग एवं आराध्या अग्रवाल ने संगत की। तानपुरे पर आरती पाल और हारमोनियम पर विशेष मिश्र ने संगत की।
निलेश मिश्र ने अपने तबला एकल वादन की दमदार प्रस्तुति से दर्शकों की तालियां बटोरी।
पलाश अग्रवाल ने तुमसे मिलने की तमन्ना है, अनुज ने फूलों सा चेहरा तेरा प्रणव ने मितवा, शिवम ने जनम – जनम, पलविंदर ने टाइम टेबल, आरती ने कांटा लगा, अक्षिता ने रंगीला रे, श्याम ने बहुत शुक्रिया बड़ी मेहरबानी, पूनम एवं प्रणव ने ओ हसीना जुल्फोंवाली गाकर उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं मनोज चौधरी ने मै जट यमला पगला दीवाना गाकर हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार अभिनेता, धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी और संजय शर्मा ने आने वाले साल के स्वागत के लिए आने वाले साल को सलाम गा कर माहौल खुशनुमा कर दिया।
संस्था के सभी विद्यार्थियों ने समूह गान, भारत के नौजवानों गाकर राष्ट्रभक्ति एवं नैतिकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. आर.के.सिंह, आशीष यादव, अमित पुंडीर ( डायरेक्टर – के.पी.एस. एकेडमी ), श्रवण त्यागी, संजय आहूजा आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संगीत पक्ष अमित शर्मा, सन्नी, प्रमोद एवं आशीष ने संभाला,
