

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 26.07.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा थाना कोतवाली नगर पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस के दौरान द्वारा जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त समाधान दिवस में उपस्थित लोगों को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। समाधान दिवस के दौरान थाना कोतवाली नगर पर अभिलेखों का भी बारिकी से निरीक्षण करते हुए थाना प्रभारी कोतवाली नगर को आवश्यक निर्देश दिये गये।
MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE











