[aioseo_breadcrumbs]

*यूपीपीएससी समीक्षा/सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा को सकुशल, पारदर्शी, निष्पक्ष व नकल विहीन सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा किया गया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश*

Share This Article


यूपीपीएससी समीक्षा/सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा दिनांक 27.07.2025 को आयोजित की जा रही है। जनपद मुजफ्फरनगर में उक्त परीक्षा को पारदर्शी, निष्पक्ष, नकल विहीन, सकुशल तथा शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए मुजफ्फरनगर पुलिस-प्रशासन प्रतिबद्ध है तथा सुरक्षा के दृष्टिगत कडें प्रबंध किए गए हैं। आज दिनांक 26.7.2025 को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा एसडी पब्लिक स्कूल, एमजी पब्लिक स्कूल, डीएस पब्लिक स्कूल व ग्रेन चेम्बर पब्लिक स्कूल का निरीक्षण किया गया । इस दौरान अधिकारीगण द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए सीसीटीवी कैमरों, जैमर, बायोमैट्रिक स्कैनर, मुख्य प्रवेश द्वार पर सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा केन्द्र पर शौचालय, पेयजल, अभ्यर्थियों के मोबाइल, बैग इत्यादि जमा करने की व्यवस्था को चेक किया गया । जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा देने आए सभी अभ्यर्थियों की विधिवत चेकिंग व प्रवेश पत्र सत्यापन होने के उपरान्त ही प्रवेश दें, किसी भी अभ्यर्थी को कोई इलैक्ट्रानिक डिवाइस परीक्षा केंद्र में न ले जाने दी जाए, इसके अतिरिक्त किसी अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र पर पहुंचने में असुविधा होने पर उसकी हर सम्भव सहायता करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया । यूपीपीएससी समीक्षा/सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा को लेकर कडें सुरक्षा प्रबंध किए हैं । सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से गहन निगरानी की जा रही है, परीक्षा के दौरान परीक्षा हॉल तथा परिसर में किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल न हो सके इसके लिए जैमर लगाए गये है। परीक्षा के दृष्टिगत विभिन्न प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों की तैनाती की गई है साथ ही परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों को ट्रैफिक की समस्या न हो, इसके लिये पर्याप्त संख्या में ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गई है।

MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This