[aioseo_breadcrumbs]

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित समस्त शाखाओं का किया निरीक्षण, सम्बन्धित को दिए आवश्यक दिशा- निर्देश*

Share This Article


दिनांक 04.07.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन मुजफ्फरनगर स्थित समस्त शाखाओं का निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम द्वारा पुलिसकर्मियों के खाने- पीने की व्यवस्था के लिए संचालित भोजनालय का निरीक्षण किया गया जिसमें भोजनालय की साफ-सफाई संतोषजनक मिली। SSP द्वारा भोजनालय में स्थित भंडार-गृह का भी निरीक्षण किया गया। पुलिसकर्मियों को मेन्यू के अनुसार प्रतिदिन गुणवत्तापूर्ण भोजन देने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इसके उपरान्त पुलिस लाईन स्थित बैरकों का निरीक्षण किया गया जिसमें SSP द्वारा बैरक में रहने वाले पुलिसकर्मियों से कुशलता लेते हुए उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी की गयी तथा उनके त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया, साथ ही बैरक में निवास कर रहे पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि बैरक व आस-पास साफ-सफाई रखे। SSP द्वारा पुलिस कैफे का निरीक्षण किया गया तथा कैफे में बनने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को उच्च-कोटि की रखने हेतु निर्देशित किया गया साथी ही पुलिस लाइन स्थित सब्सीडेरी कैन्टीन, जिम, पुलिसकर्मियों के मनोरंजन हेतु बनाये गये मनोरंजन कक्ष का निरीक्षण भी किया गया। अन्त में SSP द्वारा सभी शाखाओं के रजिस्टर व अभिलेखों का निरीक्षण किया गया तथा अधिकारी/कर्मचारीगण का अर्दली रूम कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This