[aioseo_breadcrumbs]

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन में IGRS के सम्बन्ध में गोष्ठी का आयोजन कर सम्बन्धित को प्राप्त शिकायतों का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण व तय समय-सीमा में निस्तारण करने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए*

Share This Article

शासन द्वारा आम नागरिकों की शिकायतों के प्रभावी व समयबद्ध निस्तारण के लिए आईजीआरएस (इंटीग्रेटेड ग्रीवेंस रिड्रेसल सिस्टम) एक ऑनलाइन जनसुनवाई प्लेटफार्म स्थापित किया गया है। आज दिनांक 04.06.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन, मुजफ्फरनगर स्थित यातायात सभागार में आईजीआरएस के सम्बन्ध में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल (आईजीआरएस नोडल अधिकारी) समस्त क्षेत्राधिकारीगण व आईजीआरएस कर्माचारीगण मौजूद रहे तथा समस्त थानाप्रभारी द्वारा गोष्ठी में आनलाईन प्रतिभाग किया गया।
गोष्ठी में महोदय द्वारा सभी थानों व कार्यालयों पर प्राप्त आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों की स्थिति की समीक्षा की गयी तथा महोदय द्वारा सभी को निर्देशित किया गया कि आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों का जांच अधिकारी मौके पर जाकर प्रार्थना पत्रों की जांच करे तथा तय समय-सीमा में कार्यवाही पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। भूमि सम्बन्धित विवाद सम्बन्धी शिकायतों पर उपजिलाधिकारी व राजस्व विभाग से समन्वय स्थापित कर कार्यवाही करें। गोष्ठी के दौरान महोदय द्वारा सभी को निर्देशित किया गया कि आईजीआरएस पोर्टल एक महत्वपूर्ण पोर्टल है जो आम जनता की शिकायतों के समाधान के लिये शासन द्वारा स्थापित किया गया है अतः इस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण तरीके से तय समयसीमा में निस्तारण करें तथा इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This