[aioseo_breadcrumbs]

*पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मुजफ्फरनगर द्वारा थाना बुढ़ाना का आकस्मिक निरीक्षण कर संबंधित को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश व थानाक्षेत्र में पैदलगश्त कर आमजन को कराया गया सुरक्षा का एहसास*

Share This Article

दिनांक 29.04.2025 को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल द्वारा थाना बुढ़ाना का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय थाना कार्यालय, मालखाना, बंदी गृह, संतरी पहरा, भोजनालय, कम्प्यूटर कक्ष, शस्त्रागार आदि का निरीक्षण करते हुए थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों का बारिकी से निरीक्षण किया गया। महोदय द्वारा त्यौहार रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, टॉप-10 अपराधियों की सूची का अवलोकन कर अपराधियों पर और अधिक प्रभावी कार्यवाही करने एवं नये सिरे से टॉप-10 अपराधियो को चिन्हित कर वैधानिक कार्यवाही हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। तदोपरांत महोदय द्वारा थानाक्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों, अवैध शराब, जुआ व सट्टा की पूर्णतः रोकथाम करने, शातिर अपराधियों/हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन करने, आम जनता से शालीनतापूर्ण व्यवहार करने, महिला सम्बन्धी अपराधों की जाँचकर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करने व थाना क्षेत्र में नियमित रूप से पैट्रोलिंग करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षणोंपरान्त महोदय द्वारा थाना बुढ़ाना पर नियुक्त कर्मचारीगण की रात्रि गणना की गयी तथा सभी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
इसके साथ ही महोदय द्वारा थानाक्षेत्र बुढ़ाना के अन्तर्गत भीड़-भाड़ वाले स्थानों, मुख्य बाजार तथा मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गयी तथा आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया तथा महोदय द्वारा संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चैकिंग भी की गयी तथा यातायात नियमों का उलंघन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही भी की गयी।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना श्री गजेन्द्र पाल सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक बुढ़ाना श्री आनन्त देव मिश्रा सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This