
मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के विकास क्षेत्र खतौली में कविता मीना, उपाध्यक्ष, मु०वि०प्रा० के आदेशों के अनुपालन में आज दिनांक 24.04.2025 को अवैध भू-स्वामी/प्लॉटिगकर्ता उस्मान राणा द्वारा स्थल- बुढाना रोड कस्बा खतौली जिला मुजफ्फरनगर में लगभग 09 बीघा भूमि में अनाधिकृत रूप से (प्राधिकरण से तलपट मानचित्र स्वीकृत कराये बिना) अवैध प्लॉटिंग के निर्माण को विकास प्राधिकरण द्वारा ध्वस्त किया गया। इसके अतिरिक्त रामू सिंह, पूरण सिंह पुत्रगण समे सिंह द्वारा स्थल खसरा सं०-758, ग्राम सठेडी तहसील खतौली जिला मुजफ्फरनगर में लगभग 2000.00 वर्गमी० में निर्मित किये जा रहे व्यवसायिक/आवासीय निर्माण के विरूद्ध सील की कार्यवाही की गयी। उक्त अवैध प्लॉटिंग/निर्माण के विरूद्ध प्राधिकरण द्वारा पूर्व में नोटिस जारी किये गये थे। जिसमें चालानी कार्यवाही के उपरान्त पूर्व में ध्वस्तीकरण/सील के आदेश निर्गत किये गये थे, परन्तु अवैध प्लॉटिंग/निर्माण के भू-स्वामियों द्वारा स्थल से अवैध प्लॉटिंग/निर्माण को नहीं हटाया गया था।
अतः आज दिनांक 24.04.2025 को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण द्वारा विकास क्षेत्र खतौली में उक्त 01 स्थलों पर लगभग 09 बीघा भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई है एवं 01 स्थल पर सील की कार्यवाही की गयी है। अवैध कालोनी/निर्माण के ध्वस्तीकरण/सील की कार्यवाही के समय प्राधिकरण कार्यालय के अधिशासी अभियन्ता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता, एवं प्राधिकरण टीम के साथ साथ सम्बन्धित थाने का पुलिस बल भी मौके पर उपस्थित रहा।








