[aioseo_breadcrumbs]

*जनपद मुजफ्फरनगर में कानून एवं शांति व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा चलाया गया सघन चैकिंग अभियान*

Share This Article

जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा कानून एंव शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु आज दिनांक 24.04.2025 को पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर अभिषेक सिंह महोदय के निर्देशन में समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना/चौकी क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा अपने-2 क्षेत्रों में पडने वाले बैंको, ग्राहक सेवा केन्द्र, एटीएम, पेट्रोल पम्प, जनसेवा केन्द्रों, ज्वैलरी शॉप एवं अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर चेकिंग की गई तथा सुरक्षा उपकरणों की स्थिति को चेक करते हुए प्रबंधकों से कुशलता जानी गई तथा संदिग्धों से पूछताछ की गयी।
इसके साथ ही स्थानीय अभिसूचना इकाई, एएस चौक व डॉग स्कवॉड टीम द्वारा कचहरी परिसर में सघन चौकिंग अभियान चलाया गया तथा कचहरी परिसर में खड़े वाहनो की चैकिंग की गयी तथा व संदिग्धों से पूछताछ की गयी। साथ ही उपस्थित लोगों से अपील की गयी की कोई भी संदिग्ध वस्तु दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This