[aioseo_breadcrumbs]

*भोपा पुलिस द्वारा लूट व चोरी के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 3 चोर/लूटेरे अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार तथा 1 बाल अपचारी को लिया गया अभिरक्षा में*

Share This Article

जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर चोर/लूटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के निकट पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी भोपा डा0 रविशंकर एवं प्रभारी निरीक्षक भोपा उमेश रोरिया के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 23.042025 को थाना भोपा पुलिस द्वारा लूट व चोरी के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 03 चोर/लूटेरे अभियुक्तगण को गंगनहर पटरी पर माजरा मोजा के सामने वाली पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया तथा 01 बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से लूटे गया 21 किलोग्राम तांबे का तार, 01 बैट्री, चोरी किये गये 2250/- रूपये, कॉपर का तार व अवैध शस्त्र बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना भोपा पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* अभियुक्तगण द्वारा दिनांक 29/30.03.2025 को राजमहल बैंकट हाल , बेलडा थाना भोपा, मुजफ्फरनगर से चौकीदार को बंधक बनाकर जनरेटर से तांबे का तार, बैट्री व अन्य सामान लूट लिया था तथा दिनांक 23/24.02.2025 को ग्राम नन्हेडी थानाक्षेत्र भोपा के मन्दिर के दानपात्र से रूपये चोरी की घटना कारित की गयी थी। उपरोक्त अभियोग के सम्बन्ध में थाना भोपा पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा उक्त घटनाओं के सफल अनावरण हेतु उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में थाना भोपा पर पुलिस टीमो का गठन किया गय था। गठित टीम द्वारा आज दिनांक 23.04.2025 को गंगनहर पटरी पर माजरा मोजा के सामने वाली पुलिया के पास से 04 चोर/लूटेरे अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना भोपा पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
*1.* वरदान पुत्र कुंवरपाल निवासी बेलडा थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।
*2.* विशाल पुत्र प्रवीन निवासी बेलडा थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।
*3.* रोहित पुत्र रविन्द्र निवासी बेलडा थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।
*4.* 01 बाल अपचारी।

*बरामदगी का विवरण-*
✅ 21 किलोग्राम तांबे का तार(मु0अ0सं0 108/2025 धारा 309(4) बीएनएस थाना भोपा से सम्बन्धित)
✅ 01 बैट्री(मु0अ0सं0 108/2025 धारा 309(4) बीएनएस थाना भोपा से सम्बन्धित)
✅ 2250/- रूपये नगद(मु0अ0सं0 58/2025 धारा 334(1),317(2) बीएनएस थाना भोपा से सम्बन्धित)
✅ 1.25 किलोग्राम कॉपर का तार(मु0अ0सं0 08/25 धारा 303(2),317(2),112 बीएनएस व मु0अ0सं0 16/25 धारा 303(2),317(2),112 बीएनएस थाना ककरौली से सम्बन्धित)

*गिरफ्तार अभियुक्त वरदान उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0- 58/25 धारा 317(2)/334(1)बीएनएस थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।
2. मु0अ0सं0- 108/25 धारा 309(4) बीएनएस थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।
3. मु0अ0सं0- 08/25 धारा 303(2)/317(2)/112 बीएनएस थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर।
4. मु0अ0सं0- 16/25 धारा 303(2)/317(2)/112 बीएनएस थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर।

*गिरफ्तार अभियुक्त विशाल उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0- 58/25 धारा 317(2)/334(1)बीएनएस थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।
2. मु0अ0सं0- 108/25 धारा 309(4) बीएनएस थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।
3. मु0अ0सं0- 08/25 धारा 303(2)/317(2)/112 बीएनएस थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर।
4. मु0अ0सं0- 16/25 धारा 303(2)/317(2)/112 बीएनएस थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर।

*गिरफ्तार अभियुक्त हर्षपाल उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0- 58/25 धारा 317(2)/334(1)बीएनएस थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।
2. मु0अ0सं0- 108/25 धारा 309(4) बीएनएस थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।
3. मु0अ0सं0- 08/25 धारा 303(2)/317(2)/112 बीएनएस थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर।
4. मु0अ0सं0- 16/25 धारा 303(2)/317(2)/112 बीएनएस थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
*1.* उ0नि0 विजय शर्मा थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।
*2.* उ0नि0 सतपाल सिंह थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।
*3.* है0का0 826 नरेन्द्र थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।
*4.* है0का0 04 राहुल कुमार सिरोही सर्विलांस, मुजफ्फरनगर।
*5.* का0 108 ललित कुमार सर्विलांस, मुजफ्फरनगर।
*6.* का0 1071 मौहम्मद अलीम थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।
*7.* का0 2381 नवीन थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।
*8.* का0 सुरेन्द्र थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This