[aioseo_breadcrumbs]

*मुजफ्फरनगर – आगामी त्यौहारों (अलविदा जुमा व ईद) को सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने हेतु क्षेत्राधिकारी फुगाना द्वारा थानाक्षेत्र तितावी के अंतर्गत संभ्रान्त व्यक्तियों व धर्मगुरुओं के साथ मीटिंग कर सभी से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई*

Share This Article

आगामी त्यौहारों (अलविदा जुमा व ईद) को जनपद में सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 27.03.2025 को क्षेत्राधिकारी फुगाना ऋषिका सिंह द्वारा थानाक्षेत्र तितावी के अंतर्गत ग्राम मांडी, बघरा व जसोई में सम्भ्रान्त व्यक्तियों व धर्मगुरुओं के साथ पीस कमेटी मीटिंग का आयोजन किया गया। महोदया द्वारा मीटिंग में उपस्थित सभी गणमान्य लोगों से अपील की गयी कि सभी लोग एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें, प्रशासन की गाईड लाईन का पालन करें, किसी भी प्रकार का आयोजन सड़क पर न करें, जनपद में शांति व्यवस्था बनाये रखें, शांतिपूर्ण तरीके से जुमे की नमाज अदा करे, साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाडने की कोशिश करने वालों/असामाजिक तत्वों/किसी भी प्रकार की आपराधिक अवंछित गतिविधियों दिखाई देने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें बल्कि अफवाह की पुष्टि उच्चाधिकारियों से करे तथा जनपद में सौहार्दपूर्ण वातावरण का माहौल बनाये रखने में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें। सोशल मीडिया पर ऐसी कोई भी पोस्ट शेयर न करें जिससे किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हों तथा किसी भी प्रकार की भडकाऊ/गलत/अशोभनीय पोस्ट शेयर न करें जिससे आपसी सौहार्द खराब हो साथ ही किसी भी हिंसात्मक अथवा कानून विरोधी गतिविधि का हिस्सा ना बनें तथा आगामी पर्व/त्यौहारों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनायें।
पीस कमेटी की मीटिंग के दौरान थानाध्यक्ष तितावी श्री मानवेंद्र सिंह भाटी सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This