[aioseo_breadcrumbs]

*जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशन में मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में चलाया गया हिस्ट्रीशीटर सत्यापन अभियान*

Share This Article

जनपद मुजफ्फरनगर में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु आज दिनांक 19.03.2025 को पुलिस उपमहानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के निकट पर्यवेक्षण में मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में अपने-अपने थानाक्षेत्रों के हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन अभियान चलाया गया । सत्यापन अभियान के दौरान क्षेत्राधिकारीगण एवं थाना प्रभारीगण द्वारा अपने-अपने थानाक्षेत्रों के हिस्ट्रीशीटरों के निवास स्थान पर जाकर सत्यापन किया गया तथा हिस्ट्रीशीटरों के मोबाइल नंबर, आधार नंबर और वर्तमान व्यवसाय की जानकारी ली गई। साथ ही उनके परिवार के सदस्यों और आय के स्रोतों की भी जानकारी की गयी तथा उक्त विवरण को थाने के अपराध रजिस्टर में अपडेट किया गया । इसके साथ ही हिस्ट्रीशीटरों को किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल न होने तथा उन्हें कानून के अनुरूप जीवन जीने के निर्देश दिए गए । क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने-अपने सर्किल में हिस्ट्रीशीटर सत्यापन अभियान का नेतृत्व किया गया ।

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This