[aioseo_breadcrumbs]

*मुजफ्फरनगर-जिला कचहरी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का किया गया आयोजन*

Share This Article

मुजफ्फरनगर – 8.03.2025 आज जिला कचहरी, मुजफ्फरनगर में जनपद न्यायाधीश महोदय / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डा० अजय कुमार-द्वितीय के निर्देशानुसार एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री रितिश सचदेवा के तत्वाधान में कान्फ्रेंस हॉल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता रीमा मल्होत्रा, अपर प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, कोर्ट संख्या-2, मुजफ्फरनगर ने की। मंच पर दिव्या भार्गव, अपर जिला जज, कोर्ट संख्या-7, मुजफ्फरनगर, मंजूला भलोटिया, अपर जिला जज, पॉक्सो कोर्ट संख्या-1, मुजफ्‌फरनगर, कविता अग्रवाल मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, मुजफ्फरनगर एवं अलका नेहल, अपर सिविल जज, जू०डि०, कोर्ट संख्या-1, मुजफ्फरनगर उपस्थित रही। उपरोक्त महिला अधिकारीगण ने अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हमारे देश व सम्पूर्ण विश्व में महिलाओं के असीमित योगदान एवं उनके अधिकारों एवं दायित्वों पर चर्चा की। जनपद न्यायाधीश ने महिलाओं पर बढ रहे अपराधों एवं अत्याचार की रोकथाम हेतु सख्त व सुदृढ कदम उठाने का निर्देश आयोजन में उपस्थित न्यायिक अधिकारीगण को दिया। इस अवसर पर अंजनी कुमार सिंह, अपर जिला जज, पॉक्सो कोर्ट संख्या-2, मुजफ्‌फरनगर एवं प्रथम अपर जिला जज गोपाल उपाध्याय के अतिरिक्त सीनियर डिवीजन एवं जूनियर डिवीजन के अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This