[aioseo_breadcrumbs]

*शुरुआती स्तन कैंसर के लक्षण पर गौर करके आसानी से मिलती है स्तन कैंसर से निजात- डॉ रजिंदर कौर सग्गू, अर्ली डिटेक्शन से ब्रेस्ट कैंसर पर पाई विजय*

Share This Article

*शुरुआती स्तन कैंसर के लक्षण पर गौर करके आसानी से मिलती है स्तन कैंसर से निजात- डॉ रजिंदर कौर सग्गू, अर्ली डिटेक्शन से ब्रेस्ट कैंसर पर पाई विजय*

मुज़फ्फरनगर, 27 फरवरी 2025: मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, वैशाली के डॉक्टरों ने ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही 41 वर्षीय मुज़फ्फरनगर निवासी महिला का सफलतापूर्वक इलाज किया। शुरुआती चरण में कैंसर का पता चलने और एडवांस्ड ब्रेस्ट कंजर्वेशन तकनीकों के कारण न केवल उनके स्तन को बचाया जा सका, बल्कि उन्हें कीमोथेरेपी से भी बचाया गया।

स्तन कैंसर के समय पर इलाज और आधुनिक चिकित्सा तकनीकों के महत्व को उजागर करने के उद्देश्य से, मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, वैशाली के डॉक्टरों ने आज एक जागरूकता सत्र का आयोजन किया। इस अवसर पर मैक्स अस्पताल, वैशाली के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी (स्तन कैंसर) विभाग की वरिष्ठ निदेशक, डॉ. रजिंदर कौर सग्गू उपस्थित रहीं,

मैक्स अस्पताल, वैशाली के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी (स्तन कैंसर) विभाग की वरिष्ठ निदेशक डॉ. रजिंदर कौर सग्गू ने कहा, “जब एक महिला (जो एक युवा मां हैं) ने अपने दाहिने स्तन में एक छोटी सी गांठ महसूस की, तो उन्होंने वही किया जो हर महिला को करना चाहिए वो तुरंत हमारे पास जाँच के लिए आईं। जांच के बाद, हमने पुष्टि की कि उनका स्तन कैंसर शुरुआती स्टेज में था, जिससे वह ब्रेस्ट कंजर्निंग सर्जरी और न्यूनतम इनवेसिव सर्जरी के लिए चुनी गईं। उनकी समय पर जागरूकता के कारण, हमने ब्रेस्ट कंजर्वेशन सर्जरी और सेंटिनल लिम्फ नोड बायोप्सी की, जिससे पूरे कैंसर युक्त टिशूस को हटाया जा सका, और पूरी मैस्टेक्टॉमी (स्तन हटाने) की आवश्यकता नहीं पड़ी। उनके मामले की प्रकृति को देखते हुए, उन्हें कीमोथेरेपी की आवश्यकता नहीं पड़ी, जिससे उनकी रिकवरी प्रक्रिया काफी आसान हो गई। पुनरावृत्ति के जोखिम को कम करने के लिए, वह अब सिर्फ एक सरल दैनिक एंटी-हॉर्मोनल टैबलेट ले रही हैं।”

समाज में स्तन कैंसर की प्रारंभिक पहचान को लेकर अधिक जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है, क्योंकि अधिकतर महिलाएं तब अस्पताल पहुंचती हैं जब कैंसर शरीर के अन्य भागों में फैल चुका होता है। ऐसे उन्नत चरणों में, कैंसर को पूरी तरह ठीक नहीं किया जा सकता और उपचार का उद्देश्य केवल कैंसर के आकार को कम करना या इसे नियंत्रित करना होता है।

डॉ. सग्गू ने आगे कहा, “कई महिलाएं स्तन खोने के डर से समय पर इलाज नहीं करवाती हैं। हालांकि, ब्रेस्ट कंजर्वेशन सर्जरी और आधुनिक उपचार तकनीकें न केवल जीवित रहने की संभावना बढ़ाती हैं, बल्कि जीवन की गुणवत्ता को भी बेहतर बनाती हैं। आज अंजू रानी कैंसर मुक्त, स्वस्थ और आत्मविश्वास के साथ अपना जीवन जी रही हैं।”

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, वैशाली उन्नत कैंसर देखभाल प्रदान करने, स्तन स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और महिलाओं को अपने स्वास्थ्य की जिम्मेदारी लेने के लिए सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।, डॉक्टर सग्गू ने पत्रकारों के सभी सवालों के जवाब देते हुए बेहद बेहतर ढंग से स्तन कैंसर से जुड़ी सभी बातों को बेहद ही सरलता पूर्वक समझाया और यह भी कहा कि महिलाओं के साथ-साथ 10 से 15% यह पुरुषों में भी हो सकता है इसलिए महिला हो या पुरुष सभी को बिना संकोच करें इस तरह की समस्या होने पर डॉक्टर से परामर्श लेकर उचित मार्गदर्शन में डॉक्टर की सलाह अनुसार इस तरह के मामलों में ध्यान देने की जरूरत है, ताकि किसी बड़ी समस्या से बचा जा सके और स्वस्थ रहा जा सके
हिंदुस्तान लाइव टुडे वेब पोर्टल न्यूज़ चैनल के लिए अमरदीप वर्मा की खास रिपोर्ट

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This