[aioseo_breadcrumbs]

*जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक का आयोजन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ*

Share This Article

दिनांक *26.12. 2024* को विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी महोदय उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पर्यावरण संरक्षण को लेकर जनपद मुजफ्फरनगर के प्रमुख मुद्दों पर अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा शुक्रतीर्थ में गंगा घाट एवं परिक्रमा पथ को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी महोदय द्वारा क्षेत्रीय अधिकारी (प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड), को जिले में बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों से निरंतर बैठक कर अनुपालन करने हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा काली नदी एवं हिडन नदी में गिरने वाले नालों की सफाई हेतु नगर निकायों जल निगम, सिंचाई विभाग एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने शुक्रतीर्थ एवं हैदरपुर वेटलैण्ड़ में विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग कन्हैया पटेल‚ उप कृषि निदेश (प्रसार) संतोष कुमार, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अंकित सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This