बदलना होगा सिम? किस फोन में मिलेगी सर्विस, अभी कितने शहरों में उपलब्ध, 5G से जुड़े हर सवाल का जवाब यहां जानें
बदलना होगा सिम? किस फोन में मिलेगी सर्विस, अभी कितने शहरों में उपलब्ध, 5G से जुड़े हर सवाल का जवाब यहां जानें

देश में 5जी की दस्तक को क्रांतिकारी कदम माना जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस आधुनिक मोबाइल क्रांति से लोगों की दुनिया बदल जाएगी। 5जी नेटवर्क 4जी के मुकाबले हाई स्पीड वाला है। 4जी नेटवर्क पर इंटरनेट स्पीड 45 एमबीपीएस होती है। वहीं 5जी नेटवर्क पर स्पीड 1000 एमबीपीएस तक हो जाएगी। अभी एक फिल्म को डाउनलोड करने में 6 मिनट लगते हैं। वहीं 5जी नेटवर्क की लॉन्चिंग के बाद फिल्म डाउनलोड करने में महज 20 सेकेंड लगेंगे। यानी 5जी सेवा में हाई स्पीड इंटरनेट मिलेगा।
5 जी के 10 फायदे
1.) हाई स्पीड इंटरनेट।
2.) कॉल ड्राप की समस्या कम होगी।
3.) ई कॉमर्स बिजनेस में तेजी आएगी।
4.) हेल्थकेयर सेवा में क्रांतिकारी बदलाव संभव।
5.) वर्चुल रिएलिटी के नए रास्ते खुलेंगे।
6.) स्मार्ट कार का सपना जल्द पूरा हो सकता है।
7.) इमरजेंसी सेवाओं को बूम मिलेगा।
8.) जीपीएस सिस्टम अपग्रेड होने से ट्रांसपोरटेशन में बदलाव होगी।
9.) ऑटोमेशन सेवा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मजबूत होगी।
10.) ड्रोन का इस्तेमाल बढ़ सकता है।
इसे भी पढ़ें: योगी आदित्यनाथ बोले- 5जी के आने से कामकाज की रफ्तार में होगा गुणात्मक सुधार
दावा किया जा रहा है कि वर्चुअल वर्ल्ड में क्रांति के साथ-साथ 5जी सर्विस से एनर्जी की खपत भी कम होगी। इसके अलावा 4जी के मुकाबले 5जी के तीने वेब वैन में लेटेंसी कम है। यानी किसी भी एक्शन में होने वाला गैप ना के बराबर है। कुल मिलाकर 5जी इंटरनेट सर्विस शुरू होने से भारत में एक बड़ा बदलाव आने वाला है। इससे न सिर्फ लोगों का काम आसान होने वाला है। बल्कि इंटरटेनमेंट और कम्युनिकेशन सेक्टर में भी काफी कुछ बदल जाएगा। लेकिन ये होगा कैसे? इसे एक सामान्य यूजर की तरह आपको समझना होगा।
फास्ट डाउनलोड: 2 दिन से 35 सेकेंड तक का सफर
-जिस वक्त भारत में 2जी सर्विस थी, उस वक्त जो डेटा डाउनलोड करने में करीब 2 दिन 8 घंटे का वक्त लगता था।
-3जी सर्विस शुरू होने के बाद वही डेटा केवल 2 घंटे में ही डाउनलोड हो जाता था।
-4जी सर्विस आने के बाद यूजर इसे महज 40 मिनट में ही डाउनलोड करने लगे।
-अब 5जी सर्विस में उतना ही डेटा महज 35 सेकेंड में डाउनलोड हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें: 5जी सर्विस के जरिए ऐसे होगा यूजर्स को फायदा, पीएम मोदी ने आज की है शुरुआत
क्या 5जी के लिए नया फोन लेना पड़ेगा?
अगर आप एक 4जी स्मार्टफोन यूज करते हैं, तो इस पर 5जी सर्विस यूज नहीं कर पाएंगे। वहीं आपका मौजूदा फोन 5जी है, तो आपको ये सर्विस मिलेगी।
क्या 5जी के लिए फोन का सिम बदलना पड़ेगा?
एयरटेल-जियो पुराने सिम पर सुविधा देंगे। वहीं कई सर्विस प्रोवाइडर के सिम को जैसे 3 जी से 4 जी के दौरान बदलना पड़ा था। वैसे ही 5जी के लिए भी बदलना पड़ सकता है। Vi यूजर्स को भी पुराने सिम कार्ड पर ही 5जी की सर्विस यूज कर पाएंगे। हो सकता है बाद में टेलीकॉम कंपनियां धीरे-धीरे सिम कार्ड को अपडेट करे।
जहां 5जी है और जहां नहीं वहां क्या फोन को बार-बार रिसेट करना पड़ेगा?
नहीं, अगर 5जी हैंडसेट आपके पास है तो ये ऑटोमैटिक ही 4जी या 5जी स्पीड पर स्विच ओवर करेगा। इसके लिए फोन को बार-बार रिसेट या सेंटिग चेंज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
क्या 5 जी के डेटा इस्तेमाल की कीमत 4जी से ज्यादा होगी?
कंपनियों ने कीमतें नहीं बढ़ाने का संकेत दिया है। लेकिन भविष्य में डाटा महंगे हो सकते हैं।
क्या 5जी के टॉवर बढ़ने से स्वास्थ्य को खतरा हो सकता है?
अभी तक ऐसा कोई वैज्ञानिक रिसर्च सामने नहीं आया है। इसमें इलेक्ट्रो मैग्नेटिक वेब्स होते हैं। उसमें नॉन आइनाइजिंग और आइनाइजिंग तरीके के दो प्रकार होते हैं। इसमें नॉन आइनाइजिंग होने के कारण सीधे रूप से इंसानों पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ता है।
अभी कितने शहरों में 5जी मिलेगा?
पहले चरण में 13 शहरों में 5जी सर्विस की शुरुआत होगी। इनमें दिल्ली, कोलकत्ता, चेन्नई, मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरू चंडीगढ़, गांधीनगर, गुरुग्राम, हैदराबाद, जामनगर, लखनऊ, पुणे शामिल हैं।