*अपर निदेशक सहारनपुर मंडल के द्वारा जिला चिकित्सालय,महिला चिकित्सालय सहित मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय का किया गया निरीक्षण*
मुज़फ़्फ़रनगर – 19 नवंबर 2025* चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सहारनपुर मण्डल के अपर निदेशक डॉ. रामानन्द द्वारा आज जनपद मुज़फ़्फ़रनगर में विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला चिकित्सालय मुज़फ़्फ़रनगर, जिला महिला चिकित्सालय मुज़फ़्फ़रनगर तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, मुज़फ़्फ़रनगर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का आकलन किया।…

