*महर्षि कश्यप जयंती के पावन अवसर पर निकाली गयी भव्य शोभायात्रा,मंत्री कपिल देव ने महर्षि कश्यप जी के जीवन से सामाजिक समरसता और एकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा लेने का किया आह्वान*
मुजफ्फरनगर 5 अप्रैल। महर्षि कश्यप जयंती के अवसर पर मुज़फ्फरनगर के शामली रोड स्थित कश्यप चौक पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ नगर विधायक और प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया। मंत्री कपिल देव ने भगवान महर्षि कश्यप जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।…

