[aioseo_breadcrumbs]

*महर्षि कश्यप जयंती के पावन अवसर पर निकाली गयी भव्य शोभायात्रा,मंत्री कपिल देव ने महर्षि कश्यप जी के जीवन से सामाजिक समरसता और एकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा लेने का किया आह्वान*

Share This Article


मुजफ्फरनगर 5 अप्रैल। महर्षि कश्यप जयंती के अवसर पर मुज़फ्फरनगर के शामली रोड स्थित कश्यप चौक पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ नगर विधायक और प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया।

मंत्री कपिल देव ने भगवान महर्षि कश्यप जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक धार्मिक औपचारिकता नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, हमारी परंपरा और हमारी सामाजिक चेतना का पुनः स्मरण और सम्मान है।

मंत्री कपिल देव ने कहा कि महर्षि कश्यप केवल एक ऋषि नहीं थे – वे एक विचारधारा के वाहक थे, जिन्होंने समता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सामाजिक समरसता का संदेश पूरे मानव समाज को दिया। उनका जीवन और कर्म हमें यह सिखाते हैं कि समाज का कल्याण तभी संभव है जब हम सभी वर्गों, जातियों और समुदायों को साथ लेकर चलें। उन्होंने अपने ज्ञान से न केवल अध्यात्म को समृद्ध किया, बल्कि समाज के निर्माण में गहराई से योगदान भी दिया।

आज जब हम तेज़ी से आधुनिकता की ओर बढ़ रहे हैं, तब महर्षि कश्यप जैसे महापुरुषों के आदर्श हमें यह याद दिलाते हैं कि संस्कृति और विकास का संतुलन कितना आवश्यक है। समाज में यदि समरसता और परस्पर सम्मान बना रहे, तभी राष्ट्र वास्तविक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बन सकता है।

इस अवसर पर उपस्थित सभी श्रद्धालुजनों, युवा साथियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए मंत्री कपिल देव ने कहा कि सभी ने इस आयोजन को सफल बनाने में अथक परिश्रम किया। उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों और देशवासियों को महर्षि कश्यप जयंती की शुभकामनाएँ दीं।

मंत्री कपिल देव ने कहा कि हम सब मिलकर महर्षि कश्यप जी के दिखाए मार्ग पर चलें, उनके आदर्शों को अपनाएं, और एक ऐसे समरस, सशक्त और उन्नत भारत के निर्माण में अपना योगदान दें, जहाँ प्रत्येक नागरिक को समान अवसर, सम्मान और अधिकार प्राप्त हो।

इस अवसर पर नवीन कश्यप, राधेश्याम कश्यप, महेश कश्यप, नरेश कश्यप, देवी राम कश्यप, अशोक कुमार कश्यप, जय भगवान कश्यप, राम चरण कश्यप, महेश कश्यप, सुरेंद्र कश्यप, ओमप्रकाश कश्यप आदि गणमान्य मौजूद रहे

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This