[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर में एमएलसी चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन रहा मुस्तैद

Share This Article

मुजफ्फरनगर – जनपद मुजफ्फरनगर में शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को एमएलसी चुनाव सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय के निर्देशन में संबंधित अधिकारियों और पुलिस बल ने मतदान के दौरान सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती।

मतदान के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन पुलिस बल के साथ लगातार भ्रमणशील रहे। उन्होंने जनपद के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर वहां की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान मतदान केंद्रों पर तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी और सुरक्षा इंतजामों का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

एसपी सिटी ने संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि मतदान प्रक्रिया के दौरान पूरी सतर्कता बनाए रखें और कानून-व्यवस्था तथा शांति व्यवस्था प्रभावित न होने दें। पुलिस बल को अपने दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन करने और निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के निर्देश भी दिए गए।

पुलिस-प्रशासन की निगरानी में जनपद में एमएलसी चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया। मुजफ्फरनगर पुलिस के मीडिया सेल द्वारा जारी प्रेस नोट में चुनाव के सकुशल संपन्न होने की जानकारी दी गई।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This