[aioseo_breadcrumbs]

MLC चुनाव के बीच मुजफ्फरनगर में प्रशासन अलर्ट! DM उमेश कुमार, SSP सूरज कुमार राय और चुनाव पर्यवेक्षक ने DAV कॉलेज व बघरा मतदान केंद्र का किया निरीक्षण

Share This Article

मुजफ्फरनगर – मेरठ-सहारनपुर खंड के स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद निर्वाचन के दौरान जिलाधिकारी उमेश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय और चुनाव पर्यवेक्षक राजशेखर (IAS) ने बघरा एवं DAV इंटर कॉलेज स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

 

अधिकारियों ने पुलिस बल की तैनाती, मतदाताओं के आवागमन और मतदान केंद्रों पर प्रवेश-निकास की व्यवस्थाओं को परखा। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता और मुस्तैदी के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए गए।

 

प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मतदान केंद्रों पर अनावश्यक भीड़ एकत्र न हो और मतदान में बाधा डालने या अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया गया।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This