
मुजफ्फरनगर – जनपद में दशहरा (विजयादशमी) पर्व के अवसर पर रावण दहन और रामलीला कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए मुजफ्फरनगर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। पुलिस ने सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और आवागमन सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखते हुए कार्यक्रम को सुचारु रूप से संपन्न कराने में अहम भूमिका निभाई।
नुमाईश ग्राउंड स्थित रावण दहन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। एसपी सिटी अमृत जैन ने कार्यक्रम से पहले रावण दहन स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। इस दौरान पुलिसकर्मियों और आयोजकों को सुरक्षा मानकों का पालन कराने, दर्शकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा भीड़ के सुचारु आवागमन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे।
पुलिस द्वारा भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा प्रबंधों और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए जरूरी इंतजामों पर विशेष ध्यान दिया गया। बेहतर समन्वय और सतर्कता के चलते रामलीला एवं रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।
दशहरा पर्व पर पुलिस की मुस्तैदी का उद्देश्य आमजन को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना और त्योहार को आपसी सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना रहा।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

