
मुजफ्फरनगर – गांधी कॉलोनी में आयोजित रामलीला मंचन के दौरान मनन जुनेजा ने कुंभकरण का किरदार बेहद सुंदर और भावनात्मक अंदाज में निभाकर दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा और रामलीला मंचन का आनंद लिया।
कुंभकरण के रूप में मनन जुनेजा की प्रस्तुति ने दर्शकों पर विशेष प्रभाव छोड़ा। उनके अभिनय की सराहना करते हुए भाजपा सरवट मंडल के महामंत्री विवेक सभरवाल और मंत्री अमित मैनी ने अपनी पुत्री के साथ उनके साथ यादगार तस्वीरें खिंचवाईं। इस दौरान उन्होंने मनन जुनेजा द्वारा निभाए गए किरदार की प्रशंसा की।
गांधी कॉलोनी की रामलीला में कलाकारों की प्रस्तुतियां धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के साथ दर्शकों को रामायण के प्रसंगों से जोड़ने का माध्यम बन रही हैं।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

