
मुजफ्फरनगर – दशहरा (विजयादशमी) पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए मुजफ्फरनगर पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ के. मिश्रा ने नगर क्षेत्र में रावण दहन स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने रावण दहन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, आवागमन और आपातकालीन इंतजामों की समीक्षा की। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और आयोजकों को निर्देश दिए गए कि रावण दहन के दौरान निर्धारित सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाए और दर्शकों को सुरक्षित दूरी पर रखा जाए।
सीओ सिटी ने अग्निशमन व्यवस्था सुनिश्चित करने, भीड़ के सुचारु आवागमन तथा यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने और किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
पुलिस का उद्देश्य दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

