[aioseo_breadcrumbs]

रामायण की मनमोहक प्रस्तुति, महाकाली का पराक्रम और रावण दहन—आर्य एकेडमी में दशहरे की धूम

Share This Article

आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल में दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में रामायण नाटिका एवं रावण दहन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विष्णु स्वरूप, कुलदीप गुप्ता एडवोकेट एवं प्रवीण गोयल उपस्थित रहे। नन्हीं सीता ने तिलक लगाकर मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं का मनोहारी चित्रण किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। प्री-प्राइमरी के नन्हे विद्यार्थियों ने भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण सहित रामायण के विभिन्न पात्रों का सजीव अभिनय कर दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास से रामायण के प्रमुख प्रसंगों को मंच पर जीवंत कर दिया।

कार्यक्रम में डांडिया नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति ने समां बांध दिया। वहीं, मां महाकाली द्वारा महिषासुर वध के मंचन ने अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया। रामायण के प्रभावशाली मंचन के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, साहस और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी गई।

रावण दहन रहा मुख्य आकर्षण

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रावण दहन रहा। भगवान श्रीराम के जयघोष के बीच रावण दहन किया गया, जिससे पूरा विद्यालय परिसर उत्साह और उल्लास से गूंज उठा। आतिशबाजी ने आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से संदेश दिया कि अहंकार, अन्याय और बुराई चाहे कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हों, अंततः विजय सत्य, धर्म और सदाचार की ही होती है।

शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थी परिषद के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। अंत में विद्यालय के प्रबंधक सुघोष आर्य ने मुख्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त किया।

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

त्योहारों से पहले मुजफ्फरनगर पुलिस अलर्ट, बाजारों से धार्मिक स्थलों तक सघन पैदल गश्त, एसएसपी सूरज कुमार राय के निर्देश पर पुलिस ने संभाला मोर्चा, संदिग्धों पर नजर और वाहनों की चेकिंग के निर्देश

Read More »

दशहरा पर सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, रावण दहन स्थलों का निरीक्षण कर दिए सख्त निर्देश, मुजफ्फरनगर में सीओ सिटी सिद्धार्थ के. मिश्रा ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और अग्निशमन इंतजामों पर दिया जोर

Read More »

SSP का खालापार थाने पर औचक निरीक्षण, फरियादियों से व्यवहार और महिला सुरक्षा पर जोर सूरज कुमार राय ने थाना परिसर, हवालात, बैरक और मिशन शक्ति केंद्र का लिया जायजा, लापरवाही न बरतने के दिए निर्देश

Read More »

मुजफ्फरनगर में मतदेय स्थलों के पुनर्गठन की तैयारी तेज, राजनीतिक दलों के साथ बैठक , 23 अक्टूबर तक तैयार होंगे प्रस्ताव, आपत्तियों और सुझावों के निस्तारण के बाद 26 अक्टूबर तक मतदेय स्थलों को दिया जाएगा अंतिम रूप

Read More »

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This