
मुजफ्फरनगर – तहसील जानसठ के सभागार में शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गंभीर सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित जनशिकायतें प्राप्त हुईं और उनके समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।
समाधान दिवस में विद्युत, बेसिक शिक्षा, समाज कल्याण, राशन कार्ड, भूमि विवाद, नगर पालिका, नगर पंचायत, राजस्व, श्रम विभाग, पेंशन, सड़क और पुलिस प्रशासन से संबंधित शिकायतें सामने आईं।
एडीएम गंभीर सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे स्वयं मौके पर जाकर शिकायतों की जांच करें और उनका गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का एक सप्ताह के भीतर निस्तारण किया जाए। जिन शिकायतों का निस्तारण संभव न हो, उनके संबंध में शिकायतकर्ता को स्पष्ट रूप से अवगत कराया जाए। उन्होंने कार्यवाही में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश भी दिए।
इस दौरान एसडीएम जानसठ रश्मि लांबा, तहसीलदार जानसठ मोनिका चौहान, क्षेत्राधिकारी जानसठ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
जन शिकायत दर्ज करने के लिए: नागरिक अपने स्मार्टफोन में जन शिकायत ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐप लिंक: https://bit.ly/jan-shikayat-mobile-app
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप
अमरदीप

