
मुजफ्फरनगर – प्राथमिक विद्यालय नई मंडी कन्या में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण की प्रतीक महिलाओं के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान बच्चों को महिला सुरक्षा, गुड टच-बैड टच और जीवन में अपने सपनों को पूरा करने के लिए जागरूक एवं प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की स्तुति के साथ हुआ। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ. रुचि गर्ग ने सभी अतिथियों का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. श्वेता कौशिक रहीं। इसके अलावा मंडी थाने की मिशन शक्ति प्रभारी सब-इंस्पेक्टर सुमनलता कौर, महिला सामुदायिक विकास समिति एवं भारतीय वैश्य सभा (महिला मोर्चा) की अध्यक्ष नीति सिंगल, राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रिंपल चौधरी, वार्ड सभासद पारुल मित्तल और कंपोजिट स्कूल नसीरपुर की प्रभारी प्रधानाध्यापिका मीरा शर्मा को सम्मानित किया गया।
बच्चों ने नाटक के जरिए दिया नारी सशक्तिकरण का संदेश
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नारी सशक्तिकरण से संबंधित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और लघु नाटिका प्रस्तुत कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। अतिथियों ने बच्चों को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए महिला सुरक्षा, गुड टच-बैड टच, अच्छी आदतों और भविष्य के लक्ष्यों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद किया।
उन्होंने बच्चों को जागरूक रहने, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही भावी पीढ़ी को जागरूक एवं सशक्त बनाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने अपने हाथों की छाप से तैयार किए गए थैंक यू कार्ड अतिथियों को भेंट कर विद्यालय आने के लिए आभार व्यक्त किया और दोबारा आने का अनुरोध किया।
इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाएं शालिनी अग्रवाल, अंजू तोमर, नीरज और सोनिया सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। शिक्षिकाओं ने सभी अतिथियों का धन्यवाद करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग के लिए आभार जताया।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

