मुजफ्फरनगर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने सोमवार को पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर कार्यों की समीक्षा की और संबंधित शाखा प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने आगंतुक कक्ष में प्रतिदिन आने वाली शिकायतों और उनके निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद प्रधान लिपिक शाखा, आंकिक शाखा, आईजीआरएस कार्यालय, जन शिकायत प्रकोष्ठ, महिला सम्मान प्रकोष्ठ, रिकॉर्ड रूम, रिट सेल, मानवाधिकार शाखा, पासपोर्ट शाखा सहित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया।
एसएसपी ने अधिकारियों और कर्मचारियों से उनके कार्यों की जानकारी लेते हुए समय से कार्यालय पहुंचने, पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने तथा सरकारी अभिलेखों को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय में साफ-सफाई बनाए रखने और सरकारी कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर भी जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए गए। साथ ही कार्यालय में तैनात कर्मचारियों की समस्याएं सुनकर उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप


