[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर: हत्या के प्रयास के दो वांछित आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल लोहे की रॉड बरामद

Share This Article

मुजफ्फरनगर – मंसूरपुर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई एक लोहे की रॉड भी बरामद की है।

 

पुलिस के अनुसार, 11 अक्टूबर 2026 को एनएच-58 स्थित स्वास्तिक फैक्ट्री में टायर-ट्यूब बनाने के काम को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि ग्राम नरा निवासी दीपांशु और प्रियांशु ने ग्राम लच्छेड़ा निवासी भूपेंद्र के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

पीड़ित की तहरीर के आधार पर मंसूरपुर थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1), 115(2), 351(2) और 3(5) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

 

पुलिस ने सोमवार, 12 अक्टूबर को कार्रवाई करते हुए दोनों वांछित आरोपियों को स्वास्तिक फैक्ट्री के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

 

**गिरफ्तार आरोपी**

– दीपांशु पुत्र सुखपाल, निवासी ग्राम नरा, थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर।

– प्रियांशु पुत्र सुखपाल, निवासी ग्राम नरा, थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर।

 

**बरामदगी:** घटना में इस्तेमाल एक लोहे की रॉड।

 

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ललित राजपूत, कांस्टेबल ललित और कांस्टेबल बलजीत शामिल रहे।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This