मुजफ्फरनगर – थाना भोपा पुलिस ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए बारहसिंघा हिरन के 6 सींगों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक बरामद सींगों का कुल वजन करीब 6 किलोग्राम है और उनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, बरला-भोकरहेड़ी मार्ग पर रजवाहे की पुलिया के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। उसके कब्जे से बारहसिंघा के 6 सींग बरामद हुए।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान विजय कुमार पुत्र मन कुमार, निवासी ग्राम योगेन्द्रपुर, थाना भोपा के रूप में हुई है। मामले में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम-1972 की धाराओं 39, 40, 49, 49बी और 51 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस अब आरोपी के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाल रही है। जांच का उद्देश्य वन्यजीव अंगों की तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क तक पहुंचना है।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप









