मुजफ्फरनगर – जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देश एवं प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग अभिनव राज के मार्गदर्शन में नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत जिला गंगा समिति द्वारा शुकतीर्थ स्थित गंगा घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।
अभियान में स्वामी कल्याण देव इंटर कॉलेज एवं महर्षि शुकदेव इंटर कॉलेज, मोरना के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक श्रमदान कर गंगा घाट और आसपास के क्षेत्र की सफाई की।
कार्यक्रम में महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज एवं विज्ञानानंद जी महाराज ने गंगा की स्वच्छता और निर्मलता बनाए रखने का संदेश देते हुए लोगों से घाटों को स्वच्छ रखने का आह्वान किया।
जिला गंगा समिति के सदस्य डॉ. राजीव कुमार ने मंच संचालन किया। जिला परियोजना अधिकारी हर्ष कुमार ने विद्यार्थियों को स्वच्छता एवं नमामि गंगे कार्यक्रम के उद्देश्यों की जानकारी दी। क्षेत्रीय वन अधिकारी मोरना रेंज रविकांत चौधरी ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।
अभियान में गंगा सेवा समिति के महामंत्री महकार जी, गंगा विचार मंच के जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार, वन दरोगा सुनील कुमार, नंदकिशोर सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने श्रमदान कर गंगा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

जिला गंगा समिति ने बताया कि नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत गंगा नदी एवं घाटों की स्वच्छता, संरक्षण और जन-जागरूकता के लिए नियमित रूप से अभियान चलाए जा रहे हैं।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल अमरदीप









