मुजफ्फरनगर – सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश की ओर से विधानसभा क्षेत्र चरथावल में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कलाकार अनुज त्यागी के नेतृत्व एवं संयोजक मनीष गर्ग की उपस्थिति में कलाकारों की टोली ने विभिन्न स्थानों पर नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से आमजन को सरकार की जनहितकारी, कल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं की जानकारी दी।
विकासखंड चरथावल क्षेत्र में चरथावल मार्ग स्थित पेट्रोल पंप, प्राथमिक चिकित्सालय चरथावल एवं पशु चिकित्सालय चरथावल के सामने कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए। इस दौरान सरकार द्वारा देशहित और जनहित में किए गए तथा किए जा रहे कार्यों को नाटकीय प्रस्तुति के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कलाकारों की प्रस्तुति एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी की सराहना की।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल अमरदीप









