[aioseo_breadcrumbs]

रूस में फंसे यश कुमार की सुरक्षित वापसी की गुहार, परिवार ने डीएम से लगाई मदद की फरियाद

Share This Article

मुजफ्फरनगर – रोजगार की तलाश में रूस गए गांव बडसू सिकंदरपुर निवासी यश कुमार के वहां कानूनी मामले में फंसने के बाद परिवार की चिंता बढ़ गई है। यश की सुरक्षित भारत वापसी और आवश्यक कानूनी सहायता उपलब्ध कराने की मांग को लेकर परिजनों ने जिलाधिकारी उमेश मिश्रा से मुलाकात कर मदद की गुहार लगाई है।

 

परिजनों के अनुसार, पिता के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारियां संभालने के लिए यश कुमार रोजगार के सिलसिले में अप्रैल 2026 में रूस गया था। रूस पहुंचने के बाद वह एक कानूनी मामले में फंस गया और फिलहाल वहां की न्यायिक प्रक्रिया का सामना कर रहा है।

 

परिवार का कहना है कि विदेशी भाषा और वहां की कानूनी प्रक्रिया की पर्याप्त जानकारी नहीं होने के कारण यश को अपना पक्ष रखने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। परिजनों ने डीएम से अनुरोध किया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए उनकी बात केंद्र और प्रदेश सरकार तक पहुंचाई जाए, ताकि भारत सरकार के स्तर से आवश्यक कानूनी एवं राजनयिक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ सके।

 

परिजनों ने विशेष रूप से विदेश मंत्री एस. जयशंकर और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक मामला पहुंचाने का अनुरोध किया है। परिवार का कहना है कि उनका मुख्य उद्देश्य यश को आवश्यक सहायता दिलाकर उसे सुरक्षित भारत वापस लाना है।

 

इस मामले में सैनी महापंचायत ट्रस्ट के राष्ट्रीय महासचिव अंकित सैनी की ओर से भी विदेश मंत्री को पत्र भेजा गया है। पत्र के माध्यम से मामले में हस्तक्षेप करते हुए भारतीय दूतावास के माध्यम से यश को आवश्यक कानूनी एवं राजनयिक सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है।

 

फिलहाल परिवार को उम्मीद है कि जिला प्रशासन और केंद्र सरकार के स्तर से आवश्यक कार्रवाई होने पर यश कुमार की सुरक्षित वापसी का रास्ता जल्द साफ हो सकेगा।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This