[aioseo_breadcrumbs]

मंसूरपुर में तेल के अवैध कारोबार की सूचना पर छापेमारी, टैंकर चालक और गोदाम मालिक गिरफ्तार

Share This Article

मुजफ्फरनगर। थाना मंसूरपुर क्षेत्र में तेल के कथित अवैध कारोबार की सूचना पर पुलिस और पूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने एक गोदाम पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान तेल से भरे टैंकर और गोदाम में रखे तेल की जांच की गई।

बताया जा रहा है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रूप से तेल का कारोबार किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। सूचना के आधार पर मंसूरपुर पुलिस और पूर्ति विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।

पुलिस ने मौके से टैंकर चालक ओमपाल और गोदाम मालिक तेजपाल को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से कुछ मात्रा में तेल भी बरामद होने की बात सामने आई है। गोदाम मालिक तेजपाल को गांव संधावली निवासी बताया जा रहा है।

फिलहाल संबंधित विभाग द्वारा बरामद तेल और दस्तावेजों की जांच की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This