[aioseo_breadcrumbs]

“नेपाल की त्रासदी में मुजफ्फरनगर बना मददगार, ‘नेपाल हेल्पिंग हैंड’ से राहत सामग्री और 3.11 लाख रुपये जुटाए”

Share This Article

मुजफ्फरनगर। नेपाल में आई भीषण आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए मुजफ्फरनगर ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय दिया है। नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप की पहल पर चलाए गए ‘नेपाल हेल्पिंग हैंड’ अभियान के तहत एकत्र की गई राहत सामग्री मंगलवार को टाउनहाल मैदान से नेपाल के लिए रवाना की गई।

पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने खाद्य सामग्री से भरे वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अभियान के तहत नगरपालिका के सभासदों, अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों और व्यापारिक संगठनों ने भी सहयोग किया। लोगों ने अपनी क्षमता के अनुसार चावल, आटा, दाल, घी-तेल सहित अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई।

अभियान के दौरान 3 लाख 11 हजार रुपये का नकद सहयोग भी प्राप्त हुआ। पालिकाध्यक्ष ने अभियान को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और सामाजिक-व्यापारिक संगठनों का आभार व्यक्त किया।

मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि आपदा की घड़ी में जरूरतमंदों की सहायता करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। नेपाल के साथ भारत के संबंध केवल पड़ोसी देशों के नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से भी गहरे हैं। ऐसे कठिन समय में नेपाल के आपदा प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आना मानवीय दायित्व है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत हमेशा आपदा के समय पड़ोसी और मित्र देशों की सहायता के लिए तत्पर रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भी मानवीय सेवा और जरूरतमंदों की सहायता को प्राथमिकता दी जाती रही है।

पालिकाध्यक्ष ने बताया कि ‘नेपाल हेल्पिंग हैंड’ अभियान को समाज के विभिन्न वर्गों से उत्साहजनक सहयोग मिला। राहत सामग्री को नेपाल भेजकर आपदा प्रभावित लोगों तक सहायता पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

इस अवसर पर व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल, राकेश त्यागी, जनार्दन विश्वकर्मा, युवा भाजपा नेता विकल्प जैन, सभासद कुसुमलता पाल, राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, रजत धीमान, योगेश मित्तल, शौकत अंसारी, हकीम इरशाद अंसारी, प्रशान्त गौतम, नवनीत गुप्ता, अनुज कुमार, विजय कुमार चिंटू, प्रमोद अंबेडकर, सुन्दर सिंह, ईओ पवन कुमार, एनएसए डॉ. अनु चौधरी, एई नैपाल सिंह, जेई जितेन्द्र सैनी, लिपिक एसबीएस रूचि शर्मा, पूर्व सभासद आशुतोष गुप्ता, डीके जैन, विपिन जैन आदि मौजूद रहे।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This