[aioseo_breadcrumbs]

खतौली ग्रामीण क्षेत्र में अपंजीकृत क्लिनिकों पर स्वास्थ्य विभाग की सख्ती, तीन संस्थानों को नोटिस

Share This Article

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देश पर अपंजीकृत क्लिनिक, अस्पताल, नर्सिंग होम, डेंटल सेंटर एवं पैथोलॉजी लैब के खिलाफ विशेष सघन जांच अभियान चलाया गया।

इसी क्रम में 14 सितंबर 2026 को खतौली ग्रामीण क्षेत्र में ब्लॉक प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न चिकित्सा प्रतिष्ठानों की जांच की। ग्राम पीपलहेड़ा, गालिबपुर और अंती में स्थित प्रतिष्ठानों पर जांच के दौरान वैध पंजीकरण एवं शैक्षिक योग्यता से संबंधित अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए जा सके। साथ ही संचालकों की ओर से कोई संतोषजनक जवाब भी नहीं दिया गया।

जांच के दौरान उपाध्याय क्लिनिक, माधव लैब एवं कल्याण आयुर्वेदिक सेंटर को नियमानुसार नोटिस जारी किए गए। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से ग्रामीण क्षेत्र में बिना पंजीकरण चिकित्सा गतिविधियां संचालित करने वालों में हड़कंप मचा रहा।

स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि अपंजीकृत चिकित्सा संस्थानों के खिलाफ जांच एवं कार्रवाई का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

अमरदीप वर्मा
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This