मुजफ्फरनगर – नगर पालिका परिषद के प्रांगण में स्थित पार्किंग स्थल इन दिनों अतिक्रमण और कथित अवैध गतिविधियों को लेकर चर्चा में है। अक्टूबर 2025 से संजय जैन के नाम संचालित पार्किंग के स्थान पर टीन शेड लगाकर किए गए अतिक्रमण को लेकर शिकायतें सामने आने के बाद पिछले सप्ताह नगर पालिका प्रशासन ने इसे हटाने के निर्देश दिए थे।
अधिशासी अधिकारी एवं नगर पालिका अध्यक्षा के निर्देश पर पालिका कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी शुरू की थी। लेकिन आरोप है कि कार्रवाई पूरी होने से पहले ही मामला फिर पलट गया।
आरोप है कि कुछ सभासद ने पार्किंग ठेकेदार से कथित मिलीभगत कर पहले से भी ज्यादा क्षेत्र में मजबूत टीन शेड खड़ा करवा दिया। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर पालिका प्रशासन के आदेश के बावजूद इतनी तेजी से दोबारा अतिक्रमण कैसे हो गया?

आरोप यह भी है कि पार्किंग स्थल को लेकर कुछ सभासदों एवं ठेकेदारों की कथित सेटिंग-गेटिंग का खेल भी यही होता है, और गलत गतिविधियों और मयखाना चलने जैसी शिकायतें भी चर्चा में हैं। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और संबंधित पक्षों का पक्ष सामने आना बाकी है।
अब दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार को नगर पालिका कार्यालय खुलते ही निगाहें अधिशासी अधिकारी और नगर पालिका अध्यक्षा पर टिकी रहेंगी।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या पालिका प्रशासन अपने आदेश का पालन कराते हुए दोबारा हुए अतिक्रमण को हटाएगा?
या फिर पालिका के आदेश पर सभासदों और पार्किंग ठेकेदार का कथित वर्चस्व भारी पड़ेगा?
सोमवार की कार्रवाई यह तय करेगी कि नगर पालिका के आदेश की चलेगी या फिर पार्किंग में कथित सेटिंग-गेटिंग का खेल कायम रहेगा।
तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है की कितनी बड़ी जगह में अतिक्रमण किया हुआ है
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप









