मुजफ्फरनगर। थाना रतनपुरी पुलिस ने हत्या के अभियोग में वांछित एक अभियुक्ता और एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 02 नशीली गोलियां मय रेपर बरामद करने का दावा किया है। दोनों के खिलाफ पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, 08 सितंबर 2026 को वादी द्वारा थाना रतनपुरी में तहरीर दी गई थी। तहरीर में आरोप लगाया गया कि वादी की पुत्रवधु तबस्सुम ने अपने कथित प्रेमी शाहरूख के साथ मिलकर उसके पुत्र राकिब को नशीली दवा दे दी, जिसके बाद उपचार के दौरान राकिब की मृत्यु हो गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना रतनपुरी पुलिस ने तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-149/2026, धारा 105/3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया।
गठित पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए 12 सितंबर 2026 को हत्या के मामले में वांछित दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 02 नशीली गोलियां और उनके रेपर बरामद हुए हैं।
गिरफ्तार आरोपी:
1. तबस्सुम पुत्री शकील, पत्नी स्वर्गीय राकिब, निवासी ग्राम हुसैनाबाद भनवाड़ा, थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।
2. शाहरूख पुत्र मतलूब, निवासी ग्राम हमजागढ़, थाना गंगोह, जनपद सहारनपुर।
पुलिस ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक किशनपाल यादव, उपनिरीक्षक शैलेन्द्र चौधरी, रिक्रूट कांस्टेबल 948 चन्द्रवीर कुमार तथा महिला रिक्रूट कांस्टेबल 540 रेनू कुमार शामिल रहे।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल अमरदीप









