[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर में अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता, श्रीराम कॉलेज की महिला टीम बनी विजेता

Share This Article

मुजफ्फरनगर, 11 सितंबर 2026। माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन चौधरी छोटूराम पीजी कॉलेज, मुजफ्फरनगर में उत्साह और खेल भावना के साथ हुआ।

प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की 6 टीमों और महिला वर्ग की 4 टीमों ने प्रतिभाग किया। पुरुष वर्ग में श्रीराम कॉलेज मुजफ्फरनगर, एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर, गोचर महाविद्यालय रामपुर मनिहारान और आरके कॉलेज शामली ने लीग मुकाबलों के लिए क्वालीफाई किया। इनके बीच लीग मुकाबले 12 सितंबर को होंगे।

महिला वर्ग में श्रीराम कॉलेज मुजफ्फरनगर ने प्रथम और गर्ल्स पीजी कॉलेज कांधला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पदक एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन स्पोर्ट्स काउंसिल के अध्यक्ष प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर और कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष चौ. अमरपाल सिंह ने संयुक्त रूप से किया। आयोजन में कॉलेज के प्राचार्य प्रो. के.पी. सिंह सहित विश्वविद्यालय एवं कॉलेज के शिक्षक, अधिकारी और खेलकर्मी मौजूद रहे।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This