[aioseo_breadcrumbs]

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, हजारों मामलों के निस्तारण की तैयारी,मुजफ्फरनगर में न्यायिक अधिकारियों की बैठक, अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण के दिए निर्देश

Share This Article

मुजफ्फरनगर, 09 सितंबर 2026। आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर 2026 को सफल बनाने और अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से न्यायिक अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में डॉ. सत्येन्द्र कुमार चौधरी, सिविल जज (सी.डि.)/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण के निर्देश दिए।

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय परिसर मुजफ्फरनगर, बाह्य न्यायालय बुढ़ाना, ग्राम न्यायालय जानसठ, ग्राम न्यायालय खतौली तथा कलेक्ट्रेट मुजफ्फरनगर में किया जाएगा।

लोक अदालत में आपराधिक मामले, 138 एनआई एक्ट, बैंक रिकवरी, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिका, टेलीफोन, बिजली-पानी के बिल, वैवाहिक वाद, भूमि अधिग्रहण, राजस्व एवं सिविल मामलों का निस्तारण किया जाएगा।

बैठक में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कविता अग्रवाल सहित जनपद के अन्य न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।

12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के त्वरित निस्तारण पर जोर।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

राष्ट्रीय पोषण माह का मंत्री कपिल देव अग्रवाल व जिला पंचायत प्रशासक डॉक्टर वीरपाल निर्वाल ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने मानदेय बढ़ाने पर सीएम योगी का जताया आभार

Read More »

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This

राष्ट्रीय पोषण माह का मंत्री कपिल देव अग्रवाल व जिला पंचायत प्रशासक डॉक्टर वीरपाल निर्वाल ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने मानदेय बढ़ाने पर सीएम योगी का जताया आभार