[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर – मरियम हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग ने जड़ा सील का ताला — फर्जी डॉक्टर के इलाज का खुलासा, 10 से ज्यादा मरीज जिला अस्पताल रेफर

Share This Article

मुजफ्फरनगर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र स्थित सरवत रोड, मदीना चौक के पास मरियम हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग ने छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की।

जांच के दौरान बिना वैध डिग्री के व्यक्ति द्वारा मरीजों का इलाज किए जाने का मामला सामने आया। अस्पताल में बिना सर्जन के सर्जरी किए जाने की भी जानकारी मिली।

छापेमारी के दौरान अस्पताल में 10 से अधिक मरीज भर्ती मिले, जिन्हें स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल रेफर कराया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को तत्काल सील कर दिया।

यह कार्रवाई अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के जिला अध्यक्ष देशराज चौहान द्वारा जनहित में उठाए गए मुद्दे के बाद हुई कार्रवाई के रूप में बताई जा रही है।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This